{"_id":"693c1b8aa81678fe5b0d849a","slug":"sp-honored-20-police-officers-and-employees-tehri-news-c-54-1-uki1002-116591-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एसपी ने किया 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एसपी ने किया 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित
Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एसपी कमलेश उपाध्याय ने मासिक अपराध बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी पर अंकुश लगाकर थानों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने नशा, मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार पर लगाम कसने के लिए नशे के सौदागरों की लगातार निगरानी कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान अभया के तहत महिला व बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा व स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस मौके पर इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, सचिन कुमार, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद