फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   South cinema superstar Allu Arjun reached Narendranagar

नरेंद्रनगर पहुंचे साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन

Fri, 25 Feb 2022 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
South cinema superstar Allu Arjun reached Narendranagar
नरेंद्रनगर में सुपर स्टार अल्लू अर्जुन का स्वागत करते कर्मी। - फोटो : NEW TEHRI
साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में कुछ दिन आराम फरमाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां आनंदा होटल पहुंचे। यहां होटल कर्मियों ने पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। एक सप्ताह के निजी दौरे पर नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे अल्लू ने शुक्रवार पूरा दिन होटल में ही बिताया। रिजॉर्ट में टहलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन अपने एक सप्ताह के दौरे पर बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे पांच सितारा होटल आनंदा पहुंचे। सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर मीडिया कर्मियों के साथ उनके फैंस भी उनसे मिलने वहां गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए। बताया गया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने हल्के बादलों के बीच निकली धूप का आनंद लेते हुए रिजॉर्ट में घूमकर पहाड़ की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। नरेंद्रनगर का सन सेट (सूर्यास्त) का अलौकिक दृश्य देखकर वह खासे अभिभूत नजर आए। इस दौरान उन्होंने आस-पास क्षेत्र और उत्तराखंड के बारे में भी कई जानकारियां हासिल कीं। अल्लू ने पहाड़ी व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। बताया गया कि पहाड़ की शांत वादियों में एक सप्ताह बिताने के बाद वह तीन मार्च को वापस निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed