फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Solve problems on priority

समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें अधिकारी

Tue, 28 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Solve problems on priority
थौलधार ब्लाक मुख्यालय में आहुत क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के कार्य नहीं होने पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से बैठक नहीं होने के कारण सभी विकास कार्य पिछड़ गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत से ब्लाक भेजे गए मनरेगा के प्रस्ताव जल्द स्वीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बीडीसी बैठक में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बैठाकर विकास कार्य को आगे बढ़ाएं। जिला पंचायत सदस्य जयवीर रावत ने कहा कि कुछ दिनों पहलेे मुख्यमंत्री ब्लाक मुख्यालय पहुंचे थे, उस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें कई प्रस्ताव दिए थे। जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बुटोला ने कहा कि पीएमजीवाई की सड़कों का बुरा हाल है। रत्नोंगाड से कोट और क्यूलागी वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। प्रधान ओमप्रकाश बधानी ने नकोट- बगोड़ी रोड पर झूल रही विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट और सीडीओ नमामी बंसल ने अधिकारियों का समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ दुर्गा प्रसाद थपलियाल, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, कनिष्ठ प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान, रोशन लाल थपलियाल, परशुराम डोभाल, नीलम कुमाईं, चतर सिंह चौहान, गंभीर सिंह पंवार, सुरेश नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल, अनिल भट्ट, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed