फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Snowfall in Dhanaulti area caused power failure in many areas

धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी से कई तोकों में बिजली गुल

Sat, 15 Jan 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Dhanaulti area caused power failure in many areas
नई टिहरी। धनोल्टी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का पर्यटक तो खूब लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। आठ जनवरी से हुई बर्फबारी के बाद से अभी तक कई तोकों में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब बर्फ पिघलने लगी है, बावजूद काफी संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंच रहे हैं। लेकिन पाला गिरने से खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी धनोल्टी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें अभी तक कम नहीं हो पाई है। चार दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी क्षेत्र के कई तोकों में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लोगों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए धनोल्टी और दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। हालांकि अब बर्फ पिघलने लगी है, बावजूद समस्याएं कम नहीं हो रही है। क्षेत्र में हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक धनोल्टी पहुंच रहे हैं, जिससे होटल व्यवसाय भी पटरी पर लौट रहा है। ऊर्जा निगम के ईई अर्जुन प्रताप सिंह ने कहा कि धनोल्टी क्षेत्र के अधिकतर गांवों में विद्युत बहाल कर दी गई है। आठ-तोक में आपूर्ति ठप है, वहां दो-तीन दिन में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed