फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Smart classes will start in 709 schools in the state

प्रदेश के 709 स्कूल में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास

Sat, 04 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Smart classes will start in 709 schools in the state
नई टिहरी में शिक्षक सम्मान के मौके पर संबोधित करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : NEW TEHRI
शिक्षा विभाग की पहल पर शनिवार को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिहरी जिले के 53 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कहा शिक्षक विभाग की कमियों को छुपाने के बजाए सोशल मीडिया पर उजागर करें, तभी दूरी होगी। जल्द ही प्रदेश के 709 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डायट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री, विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सीईओ एसपी सेमवाल, प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने किया। मंत्री ने कहा कि शिक्षक सम्मान कार्यक्रम केवल शिक्षकों को खुश करने मात्र कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक इसके वास्तविक हकदार है। पूर्ववर्ती सरकारों ने 12 साल तक वर्चुअल क्लास प्रोजेक्ट को लटकाए रखा। भाजपा सरकार ने 500 स्कूलों में यह परियोजना शुरू की। 709 नए स्कूलों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने डायट को 100 सेट फर्नीचर देने की घोषणा की। सीईओ ने कहा कि राज्य स्तर की क्विज प्रतियोगिता में टिहरी जिला लगातार दूसरी बार चैंपियन रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, विनोद सुयाल, डा. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, डीएस भंडारी, शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शिक्षक हुए सम्मानित
श्याम सिंह सरियाल, उमा खंडूड़ी, यशपाल रावत, सतीश बलूनी, रंजन नेगी, विनोद नेगी, दिनेश रावत, अलख नारायण दुबे, देवानंद देवली, डा. रामगोपाल गंगवार, डा. ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल, वीरेंद्र राणा, मुकेश डोभाल, गीतराम डंगवाल, मीना सेमवाल, विजयचंद रमोला, गबर सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, सत्यपाल शर्मा, चतुरलाल सुमन, ब्रह्मानंद डोभाल, संतोष सहगल, गीतराम नौटियाल, सुषमा महर, अंजना सजवाण, कैलाश डंगवाल, विजय श्रीवाण, डा. विजय मोहन गैरोला, अनीता राणा, मनोज असवाल, वीरेंद्र प्रसाद, बलवीर चौहान, जयराम कुश्वाह, नरेंद्र तिवारी, उषा मेहरा, सुशील डोभाल, भूपेश रावत, आशुतोष सकलानी, मनोज बहुगुणा, दीपक रावत, गिरीश बगियाल, पुष्पा रावत, विजय बिष्ट, वीरेंद्र चमोली, पीतांबर उनियाल, दुर्गा लखेड़ा, सूर्य सकलानी, दशरथ बैरवाण, सरतमा चौहान, मीनाक्षी सिलस्वाल, ओम प्रकाश असवाल, तुलसीदास, बचन भारती, गिरीश उनियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed