फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SIAR: Notices sent to 1.17 lakh voters in the 'discrepancy' category.

एसआईआ र: विसंगती श्रेणी के 1.17 लाख मतदाताओं को भेजे नोटिस

Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
SIAR: Notices sent to 1.17 lakh voters in the 'discrepancy' category.
31 अगस्त तक विधानसभावार हाेगी सुनवाई
विज्ञापन

नई टिहरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई शुरू कर दी है। कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा। मतदाता संबंधित बूथ में जाकर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। देवप्रयाग और प्रतापनगर विधानसभा में सुनवाई आज चार अगस्त से शुरू की जाएगी। जिले में कुल 1,17,501 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
एसआईआर के तहत भेजे गए नौटिसों की सुनवाई करते हुए उसमें सुधार करने और निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित विद्यालयों में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी मतदाताओं के आवेदन प्राप्त कर उनका परीक्षण कर आवश्यक संशोधन करेंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है। बताया गया कि घनसाली, नरेंद्रनगर, टिहरी और 14 धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र तीन अगस्त से सुनवाई शुरू कर दी गई है। जबकि देवप्रयाग और प्रतापनगर में आज चार अगस्त से शुरू की जाएगी। जानकारी दी गई है कि टिहरी जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल एक लाख चार हजार तीन सौ नब्बे विसंगति वाले मतदाता और 13,111 अनमैप मतदाता चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1,17,501 संभावित नोटिस संबंधित मतदाताओं को जारी किए गए। इनमें घनसाली विधानसभा में 21,094, देवप्रयाग में 19,131, नरेंद्रनगर में 20,758, प्रतापनगर में 16,022, टिहरी में 19,256 और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में 21,240 नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गईहै। इसके लिए जिले में 72 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed