{"_id":"68dc14f6366438a4780c5be6","slug":"shubham-shivam-sheetal-and-gaurav-were-the-top-winners-in-the-hindi-fortnight-competition-tehri-news-c-50-1-nth1001-114928-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में शुभम, शिवम, शीतल व गौरव रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में शुभम, शिवम, शीतल व गौरव रहे अव्वल
Tue, 30 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में हिंदी पखवाड़े का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शुभम, कविता पाठ में शिवम, पोस्टर में शीतल और निबंध में गौरव अव्वल रहे।
बादशाहीथौल के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा के दौरान हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रियंका दूसरे, अनीशा तीसरे स्थान पर रही। कविता पाठ में रिचा द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रही। पोस्टर में उजाला दूसरे, अर्चना तीसरे, निबंध में मनोज दूसरे व आराधना तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी परिसर निदेशक प्रो़ जीडीएस नेगी ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान परिसर में अधिकांश कार्य हिंदी में संपन्न किया गया। कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ने के लिए सभी को अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करना चाहिए। हिंदी की विभागाध्यक्ष व प्रतियोगिता संयोजक डॉ़ अर्पणा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके डॉ़ मनोज नौटियाल, डॉ़ पूरन लाल मीणा, डॉ़ नीरज जोशी, अंकित रस्तोगी, अमित कुमार शर्मा, डॉ़ रोहित कुमार, डॉ़ मुस्कान कपूर,डॉ़ हेमराज, डॉ़ सना रफी, डॉ़ नीरज जोशी, डॉ़ राजपाल शास्त्री, डॉ़ अभिषेक पांडे,डॉ़ राजेश्वरी आदि मौजूद थे।