फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shishpal Sajwan from Guldi village was given a final farewell with military honors.

Tehri News: गुल्डी गांव के शीशपाल सजवाण को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sat, 08 Aug 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 08 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Shishpal Sajwan from Guldi village was given a final farewell with military honors.
चंबा (टिहरी)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उप निरीक्षक पद पर तैनात गुल्डी गांव निवासी शीशपाल सजवाण का शुक्रवार को बरेली, उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। शनिवार को टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी मातली की टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

गुल्डी गांव की प्रधान नीलम सजवाण ने बताया कि बरेली में ड्यूटी के दौरान शीशपाल सजवाण को हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बीना सजवाण और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव पहुंचे लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

शनिवार को आईटीबीपी मातली की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोटी कॉलोनी घाट ले जाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशपाल सजवाण अपने पीछे पत्नी बीना सजवाण, बेटे ऋषभ सजवाण और एक विवाहिता बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, अरविंद सजवाण, पूर्व सैनिक संगठन के महामंत्री महिपाल सजवाण, सोहनवीर सजवाण, परमजीत सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed