फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shikshak sangh demonstrated at ceo office

शिक्षक संघ का सीईओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 17 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ ने रमसा, प्लान के शिक्षकों का वेतन आहरण करने, निदेशालय की भांति जिले में भी प्रत्येक पटल पर कार्यवाही रजिस्ट्रर बनाने सहित 16 सूत्री मांग को लेकर सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संघ लंबे समय से मांगों के निस्ताकरण की मांग कर रहा है, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने सीईओ को दिए ज्ञापन में सामान्य भविष्य निधि से धनराशि निकालने के लिए मानक निर्धारित करने, स्कूलों से होने वाले पत्र व्यवहार पर हुई कार्यवाही की जानकारी स्कूलों को देने, निदेशालय के अनुसार प्रत्येक पटल पर कार्यवाही रजिस्ट्रर बनाने, यात्रा अवकाश पुन: बहाल करने सहित 16 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि प्लान, रमसा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को कई माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में जिला मंत्री डा. हेमंत पैन्यूली, जिला प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, महेश पालीवाल, जीतपाल रमोला, लक्ष्मण रावत, सुनील शाह, एएन दुबे, दिनेश डोभाल, मंजित नकोटी, जगदीश चौहान, महावीर कंडारी, लक्ष्मण नौटियाल, बुद्धि भट्ट, राजेश सेमवाल, बालकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed