{"_id":"652a80bf46a3c2dd710445b9","slug":"sheetal-stood-first-in-essay-sunita-in-poster-and-neha-in-speech-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-2998-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: निबंध में शीतल, पोस्टर में सुनीता और भाषण में नेहा रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: निबंध में शीतल, पोस्टर में सुनीता और भाषण में नेहा रही अव्वल
विज्ञापन
फोटो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पहल पर वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कौशल विकास विषय पर कार्यशाला हुई। छात्र-छात्राओं के मध्य भाषण, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला का महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण, मुख्य वक्ता भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बद्रीश द्विवेदी, किरण मैठानी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्राचार्य प्रो. आशुतोष ने कहा कि मनी मैनेजमेंट स्किल बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता एसबीआई के शाखा प्रबंधक द्विवेदी, एसबीआई की सर्विस मैनेजर किरण मैठानी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन, सुकन्या खाता, मुद्रा योजना की जानकारी दी।
इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शीतल नेगी प्रथम, तेजस तड़ियाल द्वितीय, अंबिका सेमवाल तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में सुनीता थापा प्रथम, नेहा जोशी द्वितीय, प्रिया धमंदा तृतीय रही। भाषण में नेहा जोशी प्रथम रहीं। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.संजय, डॉ. सपना कश्यप, डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. सुधा रानी, डॉ.सृचना सचदेवा, डॉ. बीपी पोखरियाल, डॉ. आराधना सक्सेना उपस्थित रही।