फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shaheed Vikram Singh Negi inaugurated the memorial gate

Tehri News: शहीद विक्रम सिंह नेगी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण

Sun, 15 Oct 2023 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Vikram Singh Negi inaugurated the memorial gate
टिहरी के बिमाण गांव में शहीद विक्रम सिंह नेगी स्मृति द्वार का हुआ लोकार्पण। संवाद।
नई टिहरी। धार अकरिया पट्टी के बिमाणगांव निवासी शहीद विक्रम सिंह नेगी की शहादत दिवस पर उनकी स्मृति में शहीद द्वार का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

बिमाणगांव निवासी विक्रम सिंह नेगी 15 अक्तूबर 2021 को जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से एक लाख की धनराशि से शहीद स्मृति द्वार का निर्माण किया गया। शहादत दिवस पर रविवार को स्मृति द्वार का शहीद की पत्नी पार्वती देवी व भाजपा के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती ने लोकार्पण किया।

शहीद को श्रद्धांजलि देते समय उनकी पत्नी पार्वती देवी, मां बिरजा देवी, पिता साहब सिंह नेगी को रोते देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री ज्योति पंत दिनेश प्रसाद उनियाल, कविता देवी,कुंदन सिंह सजवाण, त्रिलोक सिंह, महिपाल सिंह, रणबीर सिंह, अतर सिंह, दर्मियान सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed