फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sewage flowing near school in Tinshed Colony

Tehri News: टिनशेड काॅलोनी में स्कूल के पास बह रहा सीवेज

Tue, 30 Jan 2024 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sewage flowing near school in Tinshed Colony
नई टिहरी के प्राथमिक स्कूल सेमल तप्पड के समीप एकत्रित सीवर का पानी। संवाद
शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है समस्या का समाधान
विज्ञापन

नई टिहरी। केमसारी टिनशेड काॅलोनीवासियों के लिए स्वच्छता अभियान के कोई मायने नहीं है। वहां से जा रही सीवर लाइन का ट्रीटमेंट नहीं होने से छात्रों से लेकर आसपास के लोग खासे परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
केमसारी टिनशेड काॅलोनी में करीब 250 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन वहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। खस्ताहाल सड़कें और जगह-जगह बह रहा सीवेज वहां की बदहाली बयां कर रही है। वहां सेमल तप्पड़ प्राथमिक स्कूल के पास से सीवेज लंबे समय से बह रहा है। सीवेज स्कूल के नीचे सोकपिट के पास जमा हो रहा है।
विज्ञापन

एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, सतीश, जितेंद्र घई और दीपक तोमर ने बताया कि वहां कई जगहों पर सीवेज खुले में बह रहा है। शिकायत पर जल संस्थान और नगर पालिका एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केमसारी टिनशेड काॅलोनी की सीवर लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जुड़ा है, जिससे वहां सोकपिट ओवर फ्लो होने पर दिक्कत आती है। जब तक लाइन ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जुड़ जाती है, तब तक समस्या बनी रहेगी। लाइन बिछाने के लिए जगह नहीं मिलने पर अब सीवेज पंपिंग स्टेशन से जोड़ने का प्लान बनाया जा रहा है।
- प्रशांत भारद्वाज, ईई, जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed