फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven people from Tehri district are in Israel.

Tehri News: टिहरी जिले के सात लोग हैं इजराइल में

Tue, 17 Oct 2023 04:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Seven people from Tehri district are in Israel.
पुलिस परिजनों के संपर्क में, पुलिस ने मदद के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने को कहा
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले के सात लोग इजराइल में हैं। पुलिस उनके संपर्क में है। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि जिस किसी परिवार का कोई सदस्य इजराइल में है और उसे भारतीय दूतावास की मदद की जरूरत है तो उसके परिजन पुलिस के आपातकाल 112 नंबर व कंट्रोल रूम नंबर 9411112975 पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्स एप के माध्यम से उनके बारे में स्पष्ट सूचना दे सकते हैं।
सूचना में जिसे इजराइल में मदद की जरूरत है उसका नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, इजराइल में रहने का पता, उनकी मेल आईडी, पासपोर्ट नंबर और उनका इजराइल का मोबाइल नंबर आदि की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अभी तक जिले के सात लोगों के इजराइल में होने का पता चला है। पुलिस उनके परिवार के संपर्क में है।
विज्ञापन

जिले का कोई सदस्य जो इजराइल में रह रहा है और उसे भारतीय दूतावास की मदद की जरूरत है, तो उसके परिजन टिहरी पुलिस के उपरोक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जिससे जरूरतमंदों को भारतीय दूतावास के माध्यम से मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed