फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   seven ITI get own building

सात आइटीआई को मिलेगा अपना भवन

Fri, 08 Jan 2016 06:42 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Fri, 08 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
अभाव से जूझ रहे सात आइटीआई जहां जल्द ही सुविधाओं से लैस हो जाएंगे, वहीं उन्हें निजी भवन छोड़कर अपने भवन भी मिल जाएंगे। सरकार ने भवन निर्माण के लिए सात करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

भवन निर्माण के बाद आइटीआई में उपकरण और फर्नीचर की आपूर्ति की जाएगी। ताकि अध्ययनरत छात्रों को बेहतर प्रयोग की सुविधा से लेकर कक्षा-कक्ष भी उपलब्ध होंगे। वर्तमान में यह आइटीआई निजी भवनों में संचालित हो रही है। जहां पर प्रयोगशाला, उपकरणों सहित छात्रों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। साथ ही पर्याप्त भवन न होने से स्वीकृत विषयों के सापेक्ष ट्रेड भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने वर्ष मार्च 2015 में रजाखेत, लंबगांव, अंजनीसैंण, झिंझनीसैंण, रोडधार, रणाकोट, थौलधार के आइटीआई के भवन, प्रयोगशाला निर्माण हेतु 7 करोड़ 27 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। लेकिन आइटीआई निर्माण के लिए चयनित भूमि के विवाद के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। आइटीआई प्रबंधन ने करीब तीन-चार माह पहले अंजनीसैंण, झिंझनीसैंण, रोडधार, रणाकोट, रजाखेत के विवाद को निपटा कर काम शुरू करवा दिया था। जबकि थौलधार, लंबगांव में चयनित भूमि की रजिस्ट्री करवाकर एक जनवरी से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भवनों का निर्माण हो जाएगा, तो अध्ययनरत छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएगी। वर्तमान में अपने भवन होने के चलते आइटीआई निजी भवनों के दो-तीन कक्षाओं में संचालित किए जा रहे हैं। जहां पर छात्रों को पर्याप्त बैठने की व्यवस्था से लेकर प्रयोगशाला, उपकरणों का अभाव बना हुआ है। जबकि स्वीकृत ट्रेडों के सापेक्ष केवल एक-दो ट्रेड ही संचालित किए जा रहे हैं। इसके चलते आसपास के छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइटीआई     धनराशि              संचालित ट्रेड        जो ट्रेड नही चल रहे हैं
रजाखेत        1.80 लाख         फीटर, इलेक्ट्रीशियन     वेल्डर    
लंबगांव        0. 58 लाख        फीटर, इलेक्ट्रीशियन     वेल्डर
रणाकोट       0. 58 लाख        फीटर, इलेक्ट्रीशियन      मोटर मैकेनिक
झिंझनीसैंण     1.25 लाख       इलेक्ट्रीशियन, फिटर      डाटा इंट्री ऑपरेटर
कंडीसौड़      1.22 लाख        डाटा इंट्री               कटिंग स्वींग    
अंजनीसैंण      58 लाख         कटिंग स्वींग             ---
रोड़धार        1.25 लाख         स्टेनो हिंदी, वेल्डर      इलेक्ट्रोनिक्स, वायर मैन


कोट
जिले के सात आइटीआई भवनों का निर्माण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इस वर्ष भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। ताकि आइटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। साथ ही नए ट्रेड भी शुरू हो सके।
- एमएम कुड़ियाल, नोडल अधिकारी आइटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed