फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven families of Bhatoli village accused of conversion

Tehri News: भटोली गांव के सात परिवारों पर लगाया धर्मांतरण का आरोप

Sat, 23 Nov 2024 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 23 Nov 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Seven families of Bhatoli village accused of conversion
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के भटोली गांव के कुछ लोगों ने गांव में निवासरत सात परिवारों पर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में डीएम और तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि धर्मांतरण कर ये लोग हिंदू धर्म की बुराई कर देवी देवताओं के बारे में अपमान जनक शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। तहसील प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटोली गांव के ग्रामीणों की ओर से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में निवासरत सात परिवारों ने अपना हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है। ये लोग अन्य परिवारों पर भी धर्मांतरण करने का दबाव बना रहे हैं। धर्मांतरण नहीं करने के लिए इन्हें समझाने पर ये लोग गाली गलौज कर रहे हैं, जिससे गांव का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। हिंदू धर्म की बुराई कर हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपमान जनक शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर धर्म बदलने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन पर वीर सिंह रावत, मूर्ति सिंह रावत, मोहन सिंह, सूरत सिंह, रजनी देवी, गुड्डी देवी, सरिता देवी, आरती देवी, अनीता देवी, फ्योंला देवी, भोला सिंह, राजेश गैरोला के हस्ताक्षर है। इस बाबत गजा के तहसीलदार विनोद तिवारी ने बताया शिकायत मिलने पर वह जांच के लिए गत दिवस भटोली गांव पहुंचे। गांव में जिन पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया है उन से पूछताछ करने पर पता चला कि एक परिवार ने दो-तीन साल पहले धर्म परिर्वतन किया था। छह परिवाराें ने कुछ समय पहले अपनी इच्छानुसार धर्म बदला है। उन लोगों ने बताया कि अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्होंने धर्म बदला है। वह कीर्तन-भजन करते हैं, तो उन्हें गांव के लोग ऐसा करने से रोकते हैं। तहसीलदार तिवारी ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर भटोली गांव जाकर लोगों से पूछताछ की गई। सात परिवारों ने बताया कि उन्होंने बिना किसी प्रलोभन के सत्संग को अपनाया है। परमात्मा ने हमारी मनोकामना पूरी की है। इसलिए हम सत्संग करते हैं तो कुछ लोग उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
-विजय थपलियाल, चौकी प्रभारी, गजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed