फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seva Pakhwada: Health check-up of 575 people done on the first day

सेवा पखवाड़ा : पहले दिन 575 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Wed, 17 Sep 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 17 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Seva Pakhwada: Health check-up of 575 people done on the first day
डॉक्टरों ने परामर्श देकर बांटी दवाइयां, पांच लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

नई टिहरी / थत्यूड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का जिले में शुभारंभ हो गया है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी में आयोजित शिविर में 110 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां बांटी गई।
बुधवार को एपीएचसी नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने शुभारंभ किया। थत्यूड़ में आयोजित शिविर का विधायक प्रीतम सिंह पंवार और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने शुभारंभ किया जिसमें 462 लोगों ने पंजीकरण कराया। 16 लाभार्थियों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए और 105 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, डीडीओ मो. असलम, भाजपा जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, डॉ. भान सिंह नेगी, एसीएमओ डॉ. दीपा, सीएमएस डॉ. अमित राय, जयेंद्र पंवार, गोविंद रावत, रामलाल नौटियाल, सभासद मानवेंद्र रावत, नवीन सेमवाल, डीपीएम ऋषभ उनियाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, टीएचडीसी भागीरथीपुरम में ईडी एलपी जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर, भाजपा युवा मोर्चा की पहल पर जिला अस्पताल बौराड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पांच लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, महामंत्री विनीत उनियाल, जिला मंत्री सुशील कुमार बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed