जाखणीधार के ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में कलाकारों ने गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत में गेंवली और नृत्य में जाखणीधार की टीम का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित टीम नौ नवंबर को प्रस्तावित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में शिरकत करेगी।
जाखणीधार के ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित युवा महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा क ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला और प्रदेश में भी शिरकत कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे। महोत्सव में युवक और महिला मंगल दल से जुड़े कलाकारों ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी गीत और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम भट्ट ने हारमोनियम पर जीत बगड्वाल की गाथा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीत में गेंवली और नृत्य में जाखणीधार की टीम का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, एडीओ सहकारिता विनीता नेगी, डीपीओ अरुणिमा बिष्ट, प्रधान सत्ये सिंह, पीएस नेगी, आरडी आर्य, वीर सिंह राणा, किशोरी लाल शाह, राजेंद्र शाह, लक्ष्मण बिष्ट, निकिता, काजल, सलोनी, सिया, अंजलि, दीपिका, अलका, मनीषा और मीनू आदि मौजूद थे।