{"_id":"6718e234742b5e95e10eb4f6","slug":"sealed-for-building-a-multi-storey-building-without-permission-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109375-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बिना अनुमति बहुमंजिला भवन बनाने पर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बिना अनुमति बहुमंजिला भवन बनाने पर किया सील
Wed, 23 Oct 2024 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बिना अनुमति के बहुमंजिला भवन निर्माण करना एक भवन स्वामी को भारी पड़ गया। जिला विकास प्राधिकरण ने बिना अनुमति के बहुमंजिला भवन बनाने पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई है।
प्राधिकरण के सचिव/एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि नई टिहरी के सेक्टर 2 में शिकायत मिली थी कि भवन स्वामी गीता सकलानी ने अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया है। बुधवार को विभागीय तकनीकी टीम मौके पर जांच करने पहुंची, जिसमें बहुमंजिला भवन पर अवैध निर्माण पाया गया। भवन को सील कर दिया गया है। एडीएम ने कहा कि बीते दिनों बौराड़ी में भी एक होटल को अवैध निर्माण के चलते सील किया गया था। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बिना प्राधिकरण के नक्शा पास और अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाए। नगर क्षेत्र में इस तरह का अवैध निर्माण हो रहा है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। टीम में प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता कमल किशोर, अवर अभियंता राहुल, दीपांशु और अरविंद पुंडीर शामिल रहे। संवाद