फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SDM should inspect mining and provide report.

Tehri News: खनन का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं एसडीएम

Mon, 01 Jan 2024 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
SDM should inspect mining and provide report.
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में खनन, छत की टंकियों से पानी लीकेज होने और भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रतापनगर ब्लॉक के जाखणी गांव निवासी अमित सेमवाल ने उनके आवासीय भवन के नीचे खनन किए जाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम प्रतापनगर को जाखणी गांव जाकर मौके का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंतर्गत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कुट्ठा गांव के बीडीसी सदस्य भूपेंद्र रावत ने उनके गांव के सुदामा दास की भूमि पर किसी अन्य की ओर से अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन




नई टिहरी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश डियूंडी ने सरकारी और निजी भवनों की छतों पर लगी टंकियों से पानी लीकेज होने की शिकायत की। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्र, एसडीएम संदीप कुमार, सेवा योजना अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल, आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला, डीईओ वीके ढौंडियाल, डीएसओ अरुण वर्मा, ईई पुनर्वास धीरेंद्र नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed