फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SDM, RO, ARO and Zonal Magistrate should maintain coordination: DM

समन्वय बनाएं रखें एसडीएम, आरओ, एआरओ व जोनल मजिस्ट्रेट : डीएम

Mon, 21 Jul 2025 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
SDM, RO, ARO and Zonal Magistrate should maintain coordination: DM
प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करें
विज्ञापन

नई टिहरी। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने पंचायत चुनाव के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में एसडीएम, बीडीओ, आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी समन्वय बनाकर एक दूसरे के संपर्क में रहें। बरसात के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रत्येक तहसील के कंट्रोल रूम में 10-10 तिरपाल रखने के निर्देश दिए। आवश्कता पड़ने पर मतदेय स्थलों में उनका उपयोग किया जा सके।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं देखते हुए समय से मतदेय स्थलों पर पहुंचना, मतदान कराने के बाद सभी निर्वाचन सामग्री जमा करने के बाद आरओ की अनुमति के बाद ही रिलीफ होंगे। सुनिश्चित कर लें कि सुरक्षित आवाजाही के लिए मतदान के दिन यदि किसी बूथ पर काफी देर तक मतदान होता है और बारिश के चलते रास्ते खराब होता हैं।परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें। मतदान के बाद मतपेटियों को विशेष सुरक्षा में रखा जाए। महिला कार्मिकों के ठहरने की भी व्यवस्था अलग से की गई है।
विज्ञापन

मतदान के दिन आठ बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू होने की सूचना, प्रत्येक दो घंटे में कुल मतदान की सूचना और शाम पांच बजे अथवा मतदान समाप्त होने के बाद पूरी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार, एडीआईओ निर्वाचन विजय तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, डीडीएमओ बृजेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर करें संपर्क
निर्वाचन कंट्रोल रूम प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने किसी भी तरह की समस्या आने पर दूरभाष नंबर 01376-232884, मोबाइल 7454029879, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01376-234793, 233433, टोल फ्री 01376-1077, मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed