फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SDM absent in the camp, Tehsildar and EE's answer summoned

शिविर में गैरहाजिर एसडीएम, तहसीलदार व ईई का जवाब तलब

Tue, 28 Sep 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
SDM absent in the camp, Tehsildar and EE's answer summoned
नई टिहरी के जीआइसी जाखणीधार में दिव्यांगों को व्हील चियर भेंट करते एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीएस ग? - फोटो : NEW TEHRI
राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आयोजित बहुउद्देशीय जन सुनवाई शिविर में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने एससी वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में एसडीएम जाखणीधार, तहसीलदार और लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के ईई के गैरहाजिर रहने पर उनका जवाब तलब किया। शिविर में 17 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से चार का ही मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित शिविर में एससी आयोग के उपाध्यक्ष का जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष ने बताया कि आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं में धनराशि का प्राविधान है। शिविर में पांच दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक व्हीलचेयर, दो कान की मशीनें और 40 आयुष किट भी बांटी गई। रतोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह नेगी ने स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, पेयजल की समस्या, नवीन बहुगुणा के पीएमजीएसवाई की कांडा-डांगी-जाखणीधार मोटर मार्ग ठीक करने, छोल गांव के प्रधान त्रिलोक बिष्ट ने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने, कुम्हारधार के सुंदर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, परियोजना निदेशक उरेड़ा मनमोहन डिमरी, नवाकोट के प्रधान भगवती रतूड़ी, हर्षमणी सेमवाल, जय सिंह, सत्ये सिंह, दीपा देवी, सुमति रतूड़ी, सीताराम भट्ट, मार्केडे कोहली, दर्शन लाल, दीपराज परमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed