फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Scout Guide teaches sacrifice, dedication and service to humanity

Tehri News: त्याग, समर्पण और मानव सेवा की सीख देता है स्काउट गाइड

Sun, 08 Dec 2024 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 08 Dec 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Scout Guide teaches sacrifice, dedication and service to humanity
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर काॅलेज मरोड़ा (सकलाना) में भारत स्काउट एंड गाइड का तृतीय सोपान का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट और गाइड नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करता है। यह त्याग, समर्पण और मानव सेवा की सीख देता हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि बीईओ राम औतार सिंह ने कहा कि कैसे हर व्यक्ति अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। वर्तमान समय में इस पर अधिक चिंतन करने आवश्यकता है। वृक्ष मित्र शिक्षक डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक उपयोग कम करने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संतोष कुमार सहगल ने युवाओं से बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और नाटक की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त अनीता उनियाल, ब्लाॅक सचिव मदन मोहन सेमवाल, प्रबंधक शशिकांत गुसाईं, कैप्टन नवीन कुमार भारती, अतुल रमोला, हिमानी रमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed