फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Schools that meet the standard will be recognized

मानक पूरा करने वाले स्कूलों को ही मिलेगी मान्यता

Wed, 04 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 04 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन

डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि मानक पूरा करने वाले स्कूलों के प्रकरणों को ही मान्यता दी जाए। बुधवार को जिला कार्यालय में निजी प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक स्कूलों की मान्यता समिति की बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शर्तें पूरी नहीं करने वाले किसी भी स्कूल को मान्यता न दी जाए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सभी एबीईओ चयनित मॉडल स्कूलों की स्थापना के उद्देश्य जनता और प्रधानों को दें। कहा कि जिन स्कूलों में भवन, अध्यापक, शौचालय और पेयजल, विद्युत आदि की स्थिति साफ नहीं है, उन्हें मान्यता नहीं मिलेगी। मॉडल स्कूलों के संबंध में एक पखवाड़े के भीतर पुन: समीक्षा बैठक करेगी, इसका प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइंट के माध्यम से हो।
विज्ञापन


बैठक में नरेंद्रनगर के दो स्कूल ढालवाला, चौदहबीघा को इंग्लिश मीडियम से संचालित करने की सहमति दी। दस नई मान्यता प्रकरणों में मात्र दो स्कूलों स्वामी ओकारनंद सरस्वती पब्लिक स्कूल कोटेश्वर और एमएन बॉल एकेडमी चमियाला को मान्यता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्न नवीनीकरण के 10 प्रकरणों में से मात्र एक जगदंबा पब्लिक स्कूल देवलिंग घुत्तू को मान्यता दी गई। अपर प्राथमिक स्कूलों में चंबा ब्लॉक के ऑल सेंटस पब्लिक स्कूल बीपुरम, पब्लिक स्कूल नकोट की मान्यता नवीनीकरण हुई।


सीडीओ अहमद इकबाल ने कहा कि 12 मई को कीर्तिनगर, चंबा और जाखणीधार, 13 मई को नरेंद्रनगर, भिंलगना, जौनपुर और 16 मई को प्रतापनगर देवप्रयाग और थौलधार की ब्लॉक के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करेंगे। सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि जिले में 10 से कम छात्र संख्या वाले 286, पांच से कम छात्र संख्या वाले 100 स्कूल जिले में हैं। इस मौके पर डीईओ बेसिक अशोक कुमार गुसाईं सहित कई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed