फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SBI presented equipment worth 23 lakhs to the hospital

एसबीआई ने अस्पताल को भेंट किए 23 लाख के उपकरण

Mon, 01 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
SBI presented equipment worth 23 lakhs to the hospital
सामाजिक दायित्व के तहत भारतीय स्टेट बैंक नई टिहरी व नरेंद्रनगर शाखा की ओर से श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल नरेंद्रनगर को 23 लाख 10 हजार की धनराशि से विभिन्न चिकित्सा उपकरण भेंट किए गए। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों से रोगियों का विश्वास जीतने की अपील की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री उनियाल ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल नेगी, डा. तुलसी बिष्ट, डा. अनिल बिष्ट, डा. आकांक्षा जोशी, डा. जगदीश जोशी, डा. सुनीता कुमारी सहित पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने एसबीआई से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर एसबीआई के रीजनल मैनेजर गगन कुमार, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, एसबीआई नरेंद्रनगर के शाखा प्रबंधक प्रमोद नेगी, सीएमओ डा. संजय जैन, डा. दीपाली मेहर, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार रेनू सैनी, सीओ रविंद्र चमोली, थानाध्यक्ष प्रदीप पंत, रेखा राणा, आशा टम्टा, विवेक उनियाल, सभासद सांकेत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed