फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sanskrit and psychology classes will be run in Nainbagh

नैनबाग में चलेंगी एमए, संस्कृत और मनोविज्ञान की कक्षाएं

Wed, 02 Dec 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 02 Dec 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा को कौशल विकास एवं रोजगारपरक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन


मंत्री ने नैनबाग महाविद्यालय में आगामी शिक्षा सत्र से एमए, बीए में संस्कृत व मनोविज्ञान की कक्षाएं शुरू करवानी की घोषणा की।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. हृदयेश ने राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने नैनबाग बाजार में क्षेत्र के विकास पुरुष सरदार सिंह रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंत्री ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा में सुधार के लिए गेस्ट प्रवक्ताओं को नियुक्तियां, फैकल्टी बढ़ाने, फर्नीचर, कक्ष-कक्षों के निर्माण से लेकर नए विषयों की स्वीकृतियां भी दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कालेज में एमए, बीए में संस्कृत, मनोविज्ञान विषय खोलने की स्वीकृति देने सहित भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया।

प्राचार्य डा. अर्चना गौतम ने मंत्री को कालेज की समस्याएं बताई। गायिका रेशमा शाह सहित छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, जौनपुरी, कुमाऊंनी, डांडिया की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कुसुम चौहान, अभिभावक संघ के अध्यक्ष डा. विरेंद्र रावत, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, पूर्व मंत्री खजान दास, मीना सकलानी, डा. नंदा बल्लभ पाठक, जोध सिंह रावत, इंद्रदेव डोभाल, विपिन रमोला, अर्जुन रावत, नरेंद्र पंवार, सुरेश रावत, मोहन लाल निराला, प्रवीण चौहान, राजवीर पंवार, किशन कैतुंरा, सूरत सजवाण, सीताराम पंवार, गंभीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed