फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sanjay became the president and Mahipal the secretary of the ex-servicemen organization

Tehri News: पूर्व सैनिक संगठन के संजय अध्यक्ष और महिपाल सचिव बने

Sun, 06 Oct 2024 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Sanjay became the president and Mahipal the secretary of the ex-servicemen organization
नई टिहरी। पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन की जिला कार्यकारणी के चुनाव में संजय सिंह रावत अध्यक्ष और महिपाल सिंह सजवाण को सचिव चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मिलकर संघर्षरत करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय के खेल भवन सभागार में पूर्व सैनिक संगठन की जिला कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी कैप्टन विक्रम सिंह रावत, बलवंत सिंह पुंडीर और राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संजय सिंह रावत को 325 तथा शूरवीर सिंह नेगी को 149 मत मिले। संजय सिंह 176 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।
विज्ञापन

सचिव पद पर महिपाल सिंह सजवाण और कोषाध्यक्ष पद शंकर लाल कोठारी चुने गए। चुनाव में कुल 518 मत पड़े। निवर्तमान जिलाध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। वहीं पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इंद्र सिंह नेगी और शूरवीर सिंह नेगी ने बताया कि सैनिक संगठन के चुनाव में मतदान के दौरान अनियमितताएं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवारों ने मतदान का बहिष्कार कर चुनाव अधिकारी से मतगणना न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मतदान करने वालों के पहिचान पत्र तक चेक नहीं किए गए थे, जिससे बाहरी लोगों द्वारा भी मतदान में भाग लिया गया। दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारियों से मतगणना रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed