फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Samples will be collected to test the drinking water at the SRT campus.

Tehri News: एसआरटी परिसर में पेयजल की जांच के लिए सैंपल भरे जाएंगे

Sat, 18 Apr 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Samples will be collected to test the drinking water at the SRT campus.
चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल स्थित एक होटल में बीते 14 अप्रैल को शादी समारोह में भोजन करने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 35 लोग बीमार होने से एसआरटी परिसर बदशाहीथौल के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने जल संस्थान से पानी का सैंपल लेकर जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

प्रो. बौड़ाई ने संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज को बताया कि परिसर में विभिन्न स्रोतों से जलापूर्ति होती है जिसका उपयोग पुरुष व महिला छात्रावासों के साथ-साथ परिसर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, शिक्षक एवं आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोग करते हैं। उन्होंने पर्यावरण विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान विभागों के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के साथ बैठक आयोजित की कर परिसर में उपलब्ध प्रयोगशालाओं में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त पानी के सैंपल की प्राथमिक जांच करने को कहा।
विज्ञापन

सैंपल एकत्रित कर नई टिहरी स्थित जल संस्थान की प्रयोगशाला में विस्तृत परीक्षण के लिए भेजने को कहा। बैठक में प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. डीके शर्मा, प्रो. बीना जोशी, प्रो. रविंद्र सिंह, डॉ. सुब्रतो मिस्त्री, डॉ. रविंद्र सिंह धरावत, डॉ. आशीष डोगरा, डॉ. जीएस असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed