फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Running hot mix plant after sealing order

सील के आदेश के बाद भी चल रहा हॉटमिक्स प्लांट

Sat, 14 May 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)। Updated Sat, 14 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Running hot mix plant after sealing order
घनसाली मोटर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रहा हॉटमिक्स प्लांट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भिलंगना के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉटमिक्स प्लांट को बंद करने के लिए उपजिलाधिकारी की ओर से नायब तहसीलदार को सप्ताहभर पूर्व सील करने के लिखित आदेश किए गए थे, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


करीब 30 किमी घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए कैलाश बिल्डर कंपनी की ओर से लंबे समय से ग्राम पोखार में अवैध रूप से हॉटमिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम देवानंद शर्मा ने बीती सात और 10 मई को नायब तहसीलदार सुनैना राणा को हॉटमिक्स प्लांट को सील करने के लिखित आदेश जारी किए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश नेगी, किशन सिंह, सुंदर सिंह का कहना है कि प्लांट के संचालन से गांव और आसपास के लोग जहरीले धुएं से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर तहसील मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, एसडीएम देवानंद शर्मा का कहना है कि प्लांट को बंद करने के लिए नायब तहसीलदार को दो बार आदेश दिए गए हैं। सील नहीं किए जाने पर जवाब-तलब किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed