{"_id":"5d2f20bf8ebc3e6ccf65386d","slug":"ropeway-s-incomplete-construction-will-be-investigated-new-tehri-news-drn3131920179","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुत्तु-महरगांव और घुत्तु-पंवाली अधूरे रोपवे निर्माण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुत्तु-महरगांव और घुत्तु-पंवाली अधूरे रोपवे निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुत्तु-महरगांव और घुत्तु-पंवाली रोपवे के अधूरे निर्माण कार्यों की जिला प्रशासन ने जांच करने का निर्णय लिया है। डीएम डा. वी षणमुगम ने उद्यान विभाग से रोपवे निर्माण की पत्रावलियां तलब की है।
भिलंगना ब्लॉक के महरगांव, पुंजा, घुत्तु, सेंदवालगांव, कैलबागी, मेढू आदि गांवों में उत्पादित दूध, नकदी फसलों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2008-9 में घुत्तु-महरगंाव और घुत्तु-पंवाली रोपवे निर्माण की स्वीकृति मिली थी। सम विकास योजना के अंतर्गत 22 लाख से घुत्तु-महरगंाव और दो करोड़ आठ लाख की लागत से घुत्तु-पंवाली रोपवे निर्माण शुरू किया गया था। उद्यान विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम को रोपवे निर्माण की जिम्मेदारी दी थी। दो करोड़ खर्च करने के बाद कार्यदायी संस्था ने 2010 में रोपवे का आधा-अधूरे निर्माण को लावारिस स्थिति में छोड़ दिया था।
दोनों रोपवे का निर्माण पूरा न करने पर हालांकि शासन ने 2011 में कार्यदायी संस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। तब से रोपवे का निर्माण एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है। पिछले सप्ताह बूढ़ाकेदार के दौरे पर गए डीएम से स्थानीय लोगों ने रोपवे निर्माण पूरा न होने की शिकायत की थी। जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी से कार्यदायी संस्था गढ़वाल मंडल के अधिकारियों की मामले में बैठक आयोजित करने को कहा है। डीएम ने कहा कि रोपवे निर्माण की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।