फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road safety corners are being prepared in five schools of Tehri district

Tehri News: टिहरी जिले के पांच स्कूलों में तैयार किए जा रहे रोड सेफ्टी कॉर्नर

Thu, 17 Jul 2025 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 17 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Road safety corners are being prepared in five schools of Tehri district
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बच्चों को सिखाए जाएंगे यातायात नियम
विज्ञापन

नई टिहरी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए टिहरी जिले में आरटीओ (प्रवर्तन) अनिता चमोला देहरादून संभाग की पहल पर स्कूलों में रोड सेफ्टी कॉर्नर विकसित किए जा रहे हैं। पहले चरण में इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए रोड सेफ्टी कॉर्नर तैयार किए जा रहे हैं।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज ने बताया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी, इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़, इंटर कॉलेज केमर, इंटर कॉलेज ओखला कांडा व इंटर काॅलेज चमियाला का चयन रोड सेफ्टी कॉर्नर विकसित करने के लिए किया गया है। इसके तहत स्कूल में कॉर्नर का चयन कर कम से कम दो दीवारें जो आपस में कनेक्ट होती हैं वहां पर डिजाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवार पर पेंटिंग व फ्लैक्स के माध्यम से स्लोगन और अन्य जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। देश में सबसे ज्यादा मौतों के मामले में सड़क दुर्घटना प्रमुख कारक है। इसके लिए विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी होनी जरूरी है। बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही ट्रैफिक रूल्स, जेब्रा क्रॉसिंग, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, स्पीड लिमिट और सड़क पर सतर्कता की शिक्षा देना समय की आवश्यकता है। इस कार्य में मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल, परियोजना प्रबंधक किरण भटनागर, सुरेंद्र दत्त खंडूरी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed