{"_id":"57c710814f1c1bbe122cbd5b","slug":"road-rehabilitation-has-not-been-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास नहीं हुआ तो करेंगे मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास नहीं हुआ तो करेंगे मार्ग जाम
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास की मांग को लेकर उठड़ के ग्रामीणों का धरना 24वें दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 10 दिन के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर घनसाली-नई टिहरी मार्ग पर चक्का-जाम और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के उठड़ गांव में धरना दे रहे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी अधिकतर भूमि वर्ष 2005 में टिहरी बांध की झील में समा गई थी।
विज्ञापन
जबकि कुछ भूमि वर्षों पहले टिपरी-गडोलिया सड़क निर्माण में कट गई, लेकिन वह भूमि काश्तकार के खाते से नहीं हटाई गई, जिससे उनके खातों में 50 प्रतिशत से अधिक भूमि दर्ज है। यही कारण है कि उन्हें पात्रता की श्रेणी में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को नंदगांव आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट ने समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर सूरत सिंह, यशपाल रावत, गिरवीर सिंह, राकेश, सिरा देवी, सुरजा देवी, सुनीता देवी, मथुरा देवी, राजी देवी आदि मौजूद थे।