फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road not improved at the cost of 13 crores

13 करोड़ खर्च पर नहीं सुधरी सड़क

Sat, 15 Feb 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road not improved at the cost of 13 crores
जाखणीधार-गराकोट-अंजनीसैंण-बैंसोली सड़क पर 13 करोड़ खर्च होने पर भी मार्ग की दशा नहीं बदल पाई है। कार्य की घटिया गुणवत्ता के कारण मोटर मार्ग बदहाल बना है। लोगों ने सरकार से घटिया निर्माण की जांच करवाकर दोषियों से वसूली कर सड़क का डामरीकरण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार ने 2014-15 में क्षेत्र के एक दर्जन गांव को आवागमन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए आपदा पुनर्निर्माण के तहत विश्व बैंक के वित्तीय सहायता से 13 करोड़ रुपये स्वीकृत कर लोनिवि विश्व बैंक खंड को 24 किमी जाखणीधार-गराकोट-अंजनीसैंण-बैंसोली सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य दिया था, लेकिन अधिकारियों की मिली भगत से कार्यदायी संस्था ने घटिया निर्माण किया है। ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णा मैठाणी ने बताया कि मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल होने के कारण ग्रामीण जानजोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। विधायक धन सिंह ने कहा कि सरकार ने घटिया निर्माण के लिए दोषियों की जवाबदेही तय करने का नियम बनाया है। इस संबंध में लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि पूर्व में इस सड़क का कार्य लोनिवि के आपदा खंड ने करवाया था। बताया कि वर्तमान में प्रांतीय खंड के पास है। सड़क को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed