फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road closed for two months, logistics crisis

सीमांत गांव पिंस्वाड़ को जोडने वाली सड़क दो माह से बंद

Fri, 18 Sep 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Road closed for two months, logistics crisis
भिलंगना ब्लाक में सीमांत गांव पिंस्वाड़ को जोड़ने वाली सड़क दो माह से बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को बूढ़ाकेदार बाजार पहुंचने के लिए नौ किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से पांच सितंबर को एक बीमार युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। और अब स्थिति यह है कि ग्रामीणों के सामने खाद्यान सामग्री घर पहुंचाना बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग दो माह पहले हुई भारी बारिश के कारण झाला से आगे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को घर का जरूरी सामान पीठ पर ढोकर नौ किमी पैदल गांव पहुंचना पड़ रहा है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा ने बताया कि किसी के बीमार होने पर सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। पांच सितंबर को गांव में एक युवती को बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। सड़क बंद होने के कारण उसे डंडी पर डाक्टर के पास बूढ़ाकेदार ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया कि पिंस्वाड़ गांव में दूर संचार नेटवर्क भी नहीं होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed