फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   road Accident Four injured

टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग हुए चोटिल

Mon, 30 Dec 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
road Accident Four injured
उत्तरकाशी से देहरादून जा रही एक टाटा सूमो पाले में फिसलकर नगुन-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाणा में सड़क के बाहर पलट गई, जिससे चार लोग चोटिल हो गए। थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चारों लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एक टाटा सूमो रविवार रात को देहरादून जा रही थी। देर रात मोरियाणा में टाटा सूमो पाले में फिसलकर सड़क से बहार पलट गई। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की टीम ने दुर्घटना में चोटिल हुए नरपाल (21) पुत्र सियाराम निवासी टांडा सहारनपुर, धर्मवीर (34) पुत्र आत्माराम निवासी कासमपुर सहारनपुर, छोटा सिंह (26) पुत्र हुकम सिंह निवासी तेलीवाला हरिद्वार, मुकेश सिंह (21) पुत्र मदन निवासी बादलपुर सहारनपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। नगुन-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग के काफी हिस्से में पाला गिरा है, जिससे राहगिरों के साथ ही वाहन भी फिसल रहे हैं। लोगों ने लोनिवि थत्यूड़ से सड़क के पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूना डालने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed