{"_id":"64e89f6d10c1ec4c430e2bb4","slug":"rishikesh-gangotri-highway-opened-on-the-fifth-day-after-hard-work-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1928-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कड़ी मशक्कत के बाद पांचवें दिन खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कड़ी मशक्कत के बाद पांचवें दिन खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे आगराखाल के पास बगड़धार में 21 अगस्त की रात से भारी बारिश के कारण आए बोल्डर, मलबा आने से बंद पड़ा था। लेकिन जिला प्रशासन और बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली है।
सड़क खुलते ही वहां पांच दिनों से फंसे राशन, खाद्य सामग्री के ट्रक, बसें और अन्य वाहन गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हालांकि भूस्खलन वाली जगह पर हाईवे पर अभी भी खतरा कम नहीं हुआ है। पहाड़़ी से पत्थर और मलबा आ रहा है। हल्की बारिश होने पर फिर से दिक्कत हो बढ़ सकती है। 21 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश के कारण बगड़धार में भारी भूस्खलन हो गया था। जिससे मलबा, पत्थर और बड़े-बडे़ बोल्डर सड़क पर जा गिरे। साथ तीन मीटर सड़क धंस गई।
एनएच के कार्य देख रही कंपनी के मैनेजर एसके यादव ने बताया कि 22 अगस्त सुबह पांच बजे से हाईवे के दोनों ओर से एक-एक पोकलैन मशीन, जेसीबी और डोजर लगाए गए। लेकिन बारिश से भूस्खलन बढ़ता गया। वहीं कोहरे के कारण कार्य करने में परेशानी आई। डीएम मयूर दीक्षित ने एनएच, राजस्व और पुलिस विभाग को प्राथमिकता से हाईवे खोलने के निर्देश दिए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे हाईवे को कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है।