फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishikesh-Gangotri Highway became canker near Ramol village

रमोल गांव के समीप नासूर बन गया ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे

Fri, 15 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Gangotri Highway became canker near Ramol village
रमोल गांव के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नासूर बनता जा रहा है। रमोल गांव के समीप पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन वहां भूस्खलन होने से हाईवे घंटों यातायात के लिए बाधित रहता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे हाईवे बंद हो गया था। बार-बार हाईवे बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रमोल गांव के समीप भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया। बिना बारिश के कभी भी वहां पर पहाड़ी से हाईवे पर भारी बोल्डर और मलबा गिर रहा है। पिछले एक सप्ताह से पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क के नीचे का पुश्ता भी पूरी तरह से टूट चुका है और सड़क पगडंडी में तब्दील हो गई है। 11 अप्रैल को रमोल गांव के समीप तीन घंटे और 12 अप्रैल को 11 घंटे तक हाईवे बाधित रहा। शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिर गया और वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बाद में उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले वाहनों का आवागमन नगुन-भवान मोटर मार्ग से किया गया। इसी तरह ऋषिकेश से उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों का आवागमन चंबा-डोबरा मार्ग से शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक भी रमोल गांव के समीप हाईवे यातायात के लिए नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed