फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishikesh emerged as the winner and Tehri as the runner-up in kabaddi.

Tehri News: कबड्डी में ऋषिकेश विजेता और टिहरी उप विजेता बना

Mon, 19 Oct 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 19 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh emerged as the winner and Tehri as the runner-up in kabaddi.
नई टिहरी। भाजयुमो टिहरी और युवा तरूणाई की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में खेल महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ऋषिकेश विजेता और टिहरी की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा और मंडल आईटी संयोजक परमजीत राणा ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऋषिकेश और टिहरी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ऋषिकेश विजेता और टिहरी उप विजेता रहा। विजेता टीम को 2100 तथा उपविजेता टीम को 1100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अक्षित भट्ट, अंकुश कोहली, अभिषेक भट्ट, आदित्य, मोहन शाह, अरमान भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




एनएसयूआई ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की उठाई मांग
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर एनएसयूआई छात्र संगठन धरने पर बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टिहरी के लोगों की जनभावनाओं को देखते जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति का धरना 79वें तथा क्रमिक अनशन 49 वें दिन जारी रहा। सोमवार को राहुल बुटोला क्रमिक अनशन पर बैठे। धरने पर बैठे युवाओं कहा कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने सेटिहरी के युवाओं और छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं टिहरी, उत्तरकाशी के साथ अन्य जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिलेगा। टिहरी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होने से लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस मौके पर प्रियांशु रावत, मानवेंद्र शाह, तोशीफ, नवीन, दिव्यांशु नेगी, शिवम, अमन सेमवाल, जिन्नत हया, कनिका नौटियाल, गौरव, प्रज्ञा, जीतराम भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed