फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Resolve pending forest land transfer cases: DM

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरण करें हल : डीएम

Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Resolve pending forest land transfer cases: DM
नई टिहरी। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सुप्रीम कोर्ट से मांगी गई जमीन संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी एसडीएम को अभिलेखों की जांच कर 15 सितंबर तक सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के नए निर्माण कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांरण और क्षतिपूरक पौधरोपण की जानकारी भी ली गई। बताया गया कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत नैर- पुजाल्डी मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए 3.4296 हेक्टेयर वन भूमि के सापेक्ष सिविल भूमि वन विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। धनोल्टी विधानसभा में कुखड़सारी से नकोट-चक्र, भद्रीसेरा मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य की भूमि हस्तांतरण प्रकरण में भी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन

धनौल्टी क्षेत्र में मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्यों से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। बैठक में धनोल्टी एसडीएम (आईएएस) अंशुल, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed