फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Report of families added from WhatsApp group summoned

व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़े गए परिवारों की रिपोर्ट तलब

Wed, 02 Feb 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Report of families added from WhatsApp group summoned
विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी स्वीप नमामि बंसल ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि दिव्यांग, आदर्श और सखी बूथों पर वॉल पेंटिंग, बैनर डिजायन आदि के लिए अन्य विभागों से समन्वय कर एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन

बताया गया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत बीएलओ द्वारा प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने जिला बाल विकास और कार्यक्रम अधिकारी से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े गए परिवारों की संख्या और ऐसे परिवार जिनके पास मोबाइल नंबर तो है, लेकिन स्मार्ट फोन नहीं है उनकी रिपोर्ट मांगी है। सभी बीएलओ को मतदान एप, सी विजिल एप आदि निर्वाचन संबंधी एप के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ एलएम चमोला, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, प्रभारी डीपीओ बबीता शाह, नेहरु युवा केंद्र अधिकारी अविनाश आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed