फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Repair work of 27 km internal roads of the city started

Tehri News: नगर की 27 किमी आंतरिक सड़कों का मरम्मत कार्य हुआ शुरू

Sat, 12 Oct 2024 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 12 Oct 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Repair work of 27 km internal roads of the city started
नई टिहरी। नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शहर की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी और नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। सड़कों पर बने गड्ढों के पैचवर्क शुरू होने पर नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शहर के अंतर्गत लगभग 27 किमी आंतरिक सड़क है, जिसमें से नौ किमी लोनिवि व 18 किमी नगर पालिका नई टिहरी के अधीन है। लोनिवि के अधीन आने वाली सड़कों पर तारकोल से पैचवर्क किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका सीमेंट कंक्रीट से उनके अधीन वाले आंतरिक सड़कों की मरम्मत के कार्य में जुटी है।
विज्ञापन

गत पांच वर्षों से अधिक समय से नगर की सड़कों का डामरीकरण नहीं किया गया है, जिससे सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। लोग नगर की सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर थे। नगर पालिका ने नगर की सड़कों को हॉटमिक्स करने के लिए लगभग आठ व लोनिवि ने सात करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अवर अभियंता उषा बिष्ट ने बताया कि लोनिवि के पास कलक्ट्रेट, बी ब्लॉक, डी ब्लॉक, नई टिहरी बाजार, मोलधार, एफ ब्लॉक, आंचल दुग्ध डेरी, मौलधार होते हुए बौराड़ी बाजार के साईं चौक तक नौ किमी सड़क है। पालिका के अवर अभियंता रविंद्र सिंह पडियार ने बताया पालिका को नई टिहरी नगर की 18 किमी आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला है। फिलहाल नगर की आंतरिक सड़कों पर बने सभी गड्ढों को सीमेंट कंक्रीट से भरा जा रहा है।
सड़कों को हॉटमिक्स डामरीकरण के लिए शासन को पूर्व में डीपीआर भेजी गई है। बजट मिलते ही सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण करा दिया जाएगा। इसी सप्ताह जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एसडीएम सदर संदीप कुमार ने नगर की आंतरिक सड़कों का निरीक्षण कर सड़कों पर बने गड्ढों को भरने करने के निर्देश दिए थे।

वहीं नई टिहरी नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल ने कहा मंच के सदस्य लंबे समय से नगर की आंतरिक सड़कों को हॉटमिक्स से डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से नगर के अंतर्गत आने वाली एनएच की सड़क के किनारे बनी नाली को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed