फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Repair damaged assets quickly: DM

क्षतिग्रस्त हुए परिसंपत्तियों की जल्द करें मरम्मत : डीएम

Sat, 18 Nov 2023 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Repair damaged assets quickly: DM
घनसाली(टिहरी)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को घनसाली तहसील और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक में निर्माणाधीन भवन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, सीएससी सेंटर, तहसील सभागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय कर्मियों को कार्यालय में सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में बनाए जाने वाले जरूरी प्रमाण पत्र तय अवधी 15 दिनों के भीतर बनाकर दें। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र नौटियाल से कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई दीवारों और नहरों की जल्द मरम्मत करें। इसके लिए 32 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उसके बाद डीएम ने सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

थाने का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी को घनसाली के ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम शेलेंद्र नेगी, तहसीलदार महेशा शाह, थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट, बालगंगा तहसीलदार रमेश बहुगुणा और यशवंत गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed