{"_id":"575d64d34f1c1b7d3f11b798","slug":"rehabilitation-will-continue-to-be-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास होने तक जारी रहेगा अनशन: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास होने तक जारी रहेगा अनशन: राणा
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Sun, 12 Jun 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोहन सिंह राणा के वजन में छह किलो की कमी दर्ज की गई है। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम बृजेश तिवारी ने उन्हें अनशन समाप्त करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुनर्वास होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।
पुनर्वास निदेशालय में पुनर्वास की मांग को लेकर नौ जून से अनशन पर बैठे सोहन सिंह के स्वास्थ्य में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण करने गए डा. दिलीप सहाय ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके वजन में छह किलो की कमी बताई है। एसडीएम ने अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर शासन स्तर से वार्ता चल रही है, जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। अनशन पर बैठे प्रभावित ने कहा कि शासन स्तर से विस्थापन की कार्रवाई पूरी होने तक अनशन जारी रखा जाएगा। नंदगांव के ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता धन सिंह नेगी और नागरिक मंच के सदस्यों ने भी धरना दिया। रविवार को राम सिंह, शाका देवी, रुकमणी देवी और गीता देवी क्रमिक अनशन पर रही।