{"_id":"587fa1564f1c1b3403f00af2","slug":"rebellion-in-the-bjp-after-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में बगावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में बगावत
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अन्य दावेदारों ने प्रत्याशी चयन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे योग्यता की अनदेखी व ब्राह्मण वर्ग की उपेक्षा करार दिया है। उनका कहना है कि पार्टी ने इस भूल में सुधार नहीं किया, तो यह निर्णय भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान ने प्रत्याशी चयन को साजिश का हिस्सा बताया। कहा कि मामले में कुछ लोगों द्वारा पार्टी हाईकमान को गुमराह किया गया है। चौहान ने शीघ्र टिहरी व प्रतापनगर से पर्चा दाखिल करने की बात कही है। पूर्व काबीना मंत्री लाखीराम जोशी ने इस निर्णय को जातीय व सामाजिक समीकरण की अनदेखी करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टिहरी लोकसभा के अंतर्गत जिले की चार व उत्तरकाशी की तीन विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण समाज को प्रत्याशी नहीं बनाया गया। कहा कि निर्णय पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो यह भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा। उधर, पार्टी के दावेदार व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी चयन में योग्यता की अनदेखी की गई है। इस मामले में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की राय को दरकिनार किया गया।
विज्ञापन