फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raulakot villagers start protest for plot allotment

भूखंड आवंटन के लिए रौलाकोट के ग्रामीणों का धरना शुरू

Wed, 10 Nov 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Raulakot villagers start protest for plot allotment
नई टिहरी के बौराड़ी में धरना देते रौलाकोट के बांध प्रभावित। - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर के रौलाकोट के बांध प्रभावितों ने भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। प्रभावितों ने टीएचडीसी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को रौलाकोट के बांध प्रभावितों ने गणेश चौक बौराड़ी में बेमियादी धरना शुरू करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा कि लंबे समय से प्रभावित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में समय-समय पर हाईकोर्ट ने भी प्रभावितों का पुनर्वास करने के आदेश दिए थे, लेकिन कई दौर की वार्ता और आंदोलन के बाद भी प्रभावितों के पुनर्वास को भूमि मुहैया नहीं करवाई जा रही है, जिससे प्रभावित खतरे की जद में आ चुके भवनों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने रौलाकोट के ग्रामीणों को कृषि व आवासीय भूखंड तत्काल आवंटित करने, नकद क्षतिपूर्ति का भुगतान, पात्रता का निर्धारण 2021 के अनुसार करने, हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए बांध प्रभावित प्रतापनगर, टिहरी, घनसाली, धनोल्टी के लोगों को निशुल्क बिजली, पानी देने, टीएचडीसी/एनटीपीसी में आउटसोर्सिंग एजेंसी के बजाए प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने की मांग की। धरना देने वालों में पुनर्वास संघर्ष समिति के संरक्षक सागर भंडारी, अध्यक्ष दीपक थपलियाल, पालिका सभासद विश्वजीत नेगी, युद्धवीर बिष्ट, सब्बल सिंह धनाई, लाखी लाल, जगमोहन सिंह, पुरुषोत्तम रावत, बुद्धि सिंह रावत, सचिन, बलवीर नेगी, छटांगी देवी, सोनी रावत, मुन्नी धनाई, मोला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed