{"_id":"615b2ee58ebc3e1dd369674d","slug":"randeep-won-the-title-of-singing-competition-new-tehri-news-drn3924329169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप ने जीता गायन प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप ने जीता गायन प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन के पंजाबी चैनल पर प्रसारित केकेएचडी (किस में कितना है दम) की गायन प्रतियोगिता में प्रतापनगर के रमोल गांव निवासी रणदीप रमोला ने ट्रॉफी जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रैप गायन फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रणदीप ने टॉफी जीती। इसी शो के डांस प्रतियोगिता के फिनाले में भी उनका चयन हुआ था, जिसमें वे उपविजेता रहे।
रणदीप रमोला ने बताया कि उन्हें गायिकी और डांस का बचपन से ही शोक है। लॉकडाउन के दौरान बीते जुलाई में किस में कितना दम है शो के रियलिटी डांस शो के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें उन्होंने प्रतिभाग किया। बताया बीते दो अक्तूबर को पंजाब के धुरी शहर में आयोजित फिनाले में देशभर के प्रतिभागी वहां पहुंचे थे। उनका चयन फाइनल शो के लिए डांस और रैप गायन के लिए हुआ। गायन में वह विजेता और डांस में उप विजेता बने। रणदीप के पिता महावीर चंद रमोला गांव में खेती करते हैं। रणदीप ने इस वर्ष इंटर कॉलेज थापला से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। रियालिटी शो का खिताब जीतने पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने उन्हें शुभकामनाएं दी।