फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ramlila will soon be staged at Bourari Stadium

Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में जल्द होगा रामलीला का मंचन

Sun, 16 Feb 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Feb 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ramlila will soon be staged at Bourari Stadium
रामकृष्ण लीला समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

नई टिहरी। नवयुवक अभिनय रामकृष्ण लीला समिति ने बौराड़ी स्टेडियम में जल्द ही श्री रामलीला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। रविवार को हुई समिति की बैठक मेंं निर्णय लिया गया कि इस बार जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
समिति कोविड काल से रामलीला का आयोजन नहीं कर पाई थी। बौराड़ी लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंं कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि रामलीला का आयोजन बौराड़ी स्टेडियम में ही किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। रामलीला का आयोजन मई व जून में करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिकाधिक लोग इसका आनंद ले सके।
विज्ञापन

समिति का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्णय लिया गया, जिससे भविष्य में इसे और अधिक व्यवस्थित रूप दिया जा सके। इस वर्ष रामलीला को भव्य रूप देने का भी निर्णय लिया गया है। जिससे शहर और आसपास के लोग इसके मंचन को देख सके। तय किया गया कि 20 फरवरी को अगली बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सतीश थपलियाल, देवेंद्र नौडियाल, प्रीति पोखरियाल, अनुज पंत, देश भूषण जोशी, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, हरीश चंद्र घिल्डियाल, अमित पंत, रवीश उनियाल, मनोज शाह, ऋषभ पांडेय, सुनील बधानी, अनुराग पंत, अंकित पांडेय, विवेक जोशी और मनीष पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed