फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rally in Chamba and Lambgaon in support of CAA

सीएए के समर्थन में चंबा और लंबगांव में रैली

Sun, 12 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rally in Chamba and Lambgaon in support of CAA
भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रैली निकाल कर लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लंबे समय से भारत में रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता देने को कानून में संशोधन किया है, लेकिन विपक्षी दल भ्रम फैला कर जनता को भ्रमित कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में लंबगांव में आयोजित रैली एवं जनता में लोगों को सीएए की जानकारी दी गई। विधायक पंवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून से लेकर धारा 370, तीन तलाक समेत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी ने कार्यकर्ताओं से सीसीए की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर रोशन लाल सेमवाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, राजेंद्र जुयाल, त्रिलोक रावत, रोशन रांगड, राजपाल कंडियाल, सोबन रावत, राजपाल राणा, खुशहाल रावत, सोहनपाल पंवार, हेमराज सिंह आदि मौजूद थे। चंबा में भी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनोला, विनोद बिष्ट, रवि सेमवाल, विक्रम कठैत, सोबनी धनोला, धर्म सिंह रावत, बालकृष्ण भट्ट, आशराम थपलियाल, मनोज नकोटी, बुद्धि पुंडीर, कीर्ति सिंह बिष्ट, अंकित सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed