फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raj Bagwal will celebrate the royal family in Tehri today

टिहरी में राजपरिवार आज मनाएगा राज बग्वाल

Wed, 11 Nov 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Raj Bagwal will celebrate the royal family in Tehri today
राजशाही के जमाने से त्रयोदशी के दिन टिहरी में दीपावली मनाने की परंपरा कायम है। राजपरिवार के लोग आज भी राज बग्वाल मनाने की परंपरा को निभा रहे हैं। इस बार भी लोगों ने बृहस्पतिवार (आज) पूजा-पाठ और पहाड़ी पकवानों के लजीज व्यंजनों के साथ राज बग्वाल मनाने की तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

अब राजशाही रही न ही रजवाड़े हैं, फिर भी उनकी बनाई परंपराएं टिहरी में आज भी जीवंत हैं। पूरे देश में एक ही दिन दीपावली मनाई जाती है, लेकिन टिहरी में राजशाही के दौर से बड़ी दीपावली से दो दिन पूर्व इस त्योहार को मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में राज बग्वाल कहा जाता है। राजशाही के समय राज दीपावली केवल राजपरिवार ही मनाता था, लेकिन राजशाही खत्म होने के बाद भी राज परिवार से जुड़े लोग इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस बार राज बग्वाल के पर्व पर रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पहाड़ी व्यंजनों से भगवान को भोग लगाने के बाद राज बग्वाल का पर्व मनाया जाएगा। टिहरी राजपरिवार के सदस्य ठाकुर भवानी प्रताप सिंह का कहना है कि राजशाही के समय से बड़ी दीपावली से दो दिन पूर्व राज बग्वाल मनाई जाने की परंपरा रही है। इस दिन स्वांले-पकोड़े बनाए जाएंगे। साथ ही मंडाण और भैला भी खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहार में शरीक होने के लिए अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed