फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raj Bagwal celebrated with pomp in Makhlavanu village

मख्लवाणु गांव में धूमधाम से मनाई गई राज बग्वाल

Tue, 02 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Raj Bagwal celebrated with pomp in Makhlavanu village
राजशाही के जमाने से मख्लवाणु में राज बग्वाल मनाने की परंपरा आज भी जिंदा है। गांव के लोगों ने छोटी दीपावली से एक दिन पूर्व स्वांले-पकोड़े बनाकर और भैले जलाकर राज बग्वाल का जश्न मनाया। पहाड़ी व्यंजनों से भगवान को भोग लगाने के बाद राज बग्वाल का पर्व मनाया गया। भैला खेलकर राज बग्वाल मनाई।
विज्ञापन

अब राजशाही रही न ही रजवाड़े हैं, फिर भी उनकी बनाई परंपराएं टिहरी में आज भी जीवंत हैं। पूरे देश में एक ही दिन दीपावली मनाई जाती है, लेकिन टिहरी में राजशाही के दौर से बड़ी दीपावली से दो दिन पूर्व इस त्योहार को मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में राज बग्वाल कहा जाता है। चंबा नगर क्षेत्र के नजदीकि मख्लवाणु गांव में तीन दिन तक दीपावली का पर्व मनाया जाता है। राजशाही के दौर से गांव में छोटी दिवाली से एक दिन पूर्व राज बग्वाल मनाने की परंपरा चली आ रही है। राज बग्वाल मनाने के लिए इस बार भी देहरादून और अन्य स्थानों से लोग गांव पहुंचे हैं। मंगलवार को ग्रामीण राज बग्वाल को मनाने के लिए रात को स्वांले-पकोड़े बनाए। रात को भैला खेला। गांव के दीवान सिंह कुंवर का कहना है कि राजशाही के समय से त्रयोदशी के दिन से बग्वाल (दीपावली) मनाई जा रही है। राजशाही के समय से बड़ी दीपावली से दो दिन पूर्व राज बग्वाल मनाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed