{"_id":"62c9a8211c366b6488542f0f","slug":"rainy-drain-water-became-a-threat-to-kandaar-bhangar-and-uniyalgaon-new-tehri-news-drn416761662","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडार, भंगर और उनियालगांव के लिए खतरा बना बरसाती नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडार, भंगर और उनियालगांव के लिए खतरा बना बरसाती नाले का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड के तहत पानी की निकासी के लिए बनाया गया बरसाती नाला थौलधार ब्लॉक के कंडार, भंगर और उनियाल गांव के लिए खतरे का सबब बन गया है। बरसात का पानी गांव से होते हुए खेतों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है, जबकि खड़ी फसल भी चौपट हो रही है। गांव के लोगों ने बीआरओ और तहसील प्रशासन ने नाले की सफाई कर पानी निकासी के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ऑल वेदर परियोजना के तहत बीआरओ ने थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर पहाड़ कटिंग कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। कंडीसौड़ और आसपास के क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाला भी बना दिया है। सड़क चौड़ी होने पर नाले के समीप कुछ लोगों ने आवासीय भवन और दुकानों का निर्माण कर दिया है और नाले से पानी की निकाली गांव की तरफ कर दी। उनियाल गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह पंवार, चिंरजीलाल उनियाल ने बताया कि नाला बनाते समय ग्रामीणों ने बीआरओ के समक्ष यह समस्या उठाई थी, लेकिन तब उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और पानी की निकासी गांव की तरफ कर दी। अब बारिश का पानी गांव में घुसकर खेतों में जा रहा है, जिससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने शीघ्र ही बरसाती पानी की निकासी गांव से दूर करने की मांग की।
हाईवे पर जहां नाला बंद है वहां विवाद है। तहसील प्रशासन के स्तर पर विवाद का समाधान करने के बाद नाले को खोल दिया जाएगा। नक्शा, खसरा तहसील प्रशासन के पास उपलब्ध है। - एबी सिंह, सहायक अभियंता बीआरओ।
विज्ञापन
कंडार, भंगर और उनियाल गांव के समीप विवाद के कारण हाईवे का नाला बंद होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेने के बाद समस्या का समाधान निकाला जाएगा। - किशन सिंह महंत, तहसीलदार कंडीसौड़।